पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोरोना को देखते हुए पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के बाद एमपी बोर्ड के प्री-बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल तैयार किया जाने लगा है। एग्जाम 20 जनवरी से शुरू हो सकते हैं। स्टूडेंट्स ये एग्जाम घर से ही देंगे। लोक शिक्षण संचालनालय सोमवार तक इसका शेड्यूल जारी कर सकता है। सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ स्कूल में नियमित उपस्थित रहेंगे।
इस तरह होगी परीक्षा
इस तरह बनेगा शेड्यूल
लोक शिक्षण संचालनालय जल्द ही प्री-बोर्ड का पूरा शेड्यूल जारी कर देगा। इसमें परीक्षा के दिन और समय तय किए जाएंगे। छात्र किस तरह स्कूल से पेपर और उत्तर पुस्तिकाएं ले सकेंगे। कितने समय में उन्हें उत्तर पुस्तिका स्कूल में जमा करना होगा।
MP बोर्ड के 10वीं-12वीं एग्जाम पर सस्पेंस
अभी 10वीं और 12वीं के एग्जाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है। एग्जाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में है। अगर 31 जनवरी तक कोरोना का पीक नहीं आता है, तो फरवरी में पीक आने की आशंका है। ऐसे में फरवरी के मध्य में होने वाली एमपी बोर्ड की परीक्षा की तारीखें आगे खिसक सकती हैं।
अभीये है एग्जाम का शेड्यूल
मध्यप्रदेश में पहली बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू होने जा रही हैं। 10वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। एमपी बोर्ड परीक्षा का टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया गया है। कोरोना को देखते हुए पहली बार पेपर फरवरी में शुरू हो रहे हैं।
सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी
परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
हाई स्कूल (10वीं)
परीक्षा शुरू होगी : 1 फरवरी 2022
अंतिम पेपर : 10 मार्च 2022
समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं)
परीक्षा शुरू होगी : 11 फरवरी 2022
अंतिम पेपर : 12 मार्च 2022
समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.