पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बेटियों पर आधारित कांग्रेस के नारे को आड़े हाथों लिया है। प्रियंका गांधी पर हमला किया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लड़ने की बात करती है। बंटवारा करो और लड़ाओ। कहते हैं कि बेटी है, तो लड़ सकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी तो कहती है कि लड़की है, तो पढ़ सकती है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने बेटी बचाने से लेकर बेटी पढ़ाने का अभियान चला है।
सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बेटियों को पढ़ाने का अभियान चलाया है। मध्य प्रदेश सरकार बेटी बचाओ अभियान के कारण, लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण लिंगानुपात बदला है। सामाजिक परिवर्तन हुआ है। ये काम बीजेपी सरकार करती है। वह लड़ाने का काम करते हैं, इसलिए शर्मा ने कांग्रेस हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि बेटियों को पढ़ने दो, देश के लिए काम करने दो, लड़ने की बात मत करो।
मध्यप्रदेश में न तो लड़कियां लड़ रहीं और न ही पढ़ पा रहीं : पूर्व मंत्री शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे पर सवाल खड़े किए, तो कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार किया है। पीसी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में न तो लड़कियां लड़ रहीं और न ही पढ़ पा रहीं हैं। गाल बजाने की अपेक्षा धरातल पर काम कीजिए। लड़कियों को सक्षम बनाना और उन्हें हक के लिए मजबूत करना, जिससे वह समाज में लड़ सकें। यह कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है। बीजेपी को यह समझ नहीं आएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.