पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोरोना के दौरान बच्चों को पढ़ने के लिए अनूठा तरीका खोजने वाले मध्यप्रदेश के मंडला के शिक्षक शक्ति पटेल को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। उनके इस प्रयोग से देश भर के हजारों बच्चों को इससे ऑलाइन पढ़ाई करने में फायदा मिला है।
रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आतिथ्य में आयोजित 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021' के वर्चुअल कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बिछिया विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल मांद के माध्यमिक शिक्षक शक्ति पटेल को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दिया।
यह प्रयोग किया
शक्ति ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कई प्रयोग किए। उन्होंने स्टडी मटेरियल को खुद तैयार कर उसे ऑनलाइन किया। इसके लिए उन्होंने एक क्यूआर कोड बनाया। बच्चे क्यूआर कोड को स्कैन कर स्टडी मटेरियल अपने मोबाइल फोन पर आसानी से प्राप्त कर सके। इसके साथ ही उन्होंने एक चैनल भी बनाया। इससे उन्होंने बच्चों को कठिन से कठिन विषयों को आसानी से समझाने के वीडियो बनाकर उन्हें शेयर किया।
उन्होंने खुद का चैनल बनाकर उसमें मनोरंजन तरीके से विषयों को समझाने वाले वीडियो खुद तैयार कर बच्चों के बीच पहुंचाए। उनके इस प्रयोग का लाभ देश भर के बच्चों को मिला। इस कारण उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.