पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh November Winter Update; Minimum Temperature Drops In Bhopal Gwalior And Pachmarhi

MP में अब हल्की ठंड बढ़ेगी:ग्वालियर सबसे ठंडा, इंदौर सबसे गर्म; भोपाल में रात का पारा 4 डिग्री गिरा, दिसंबर के पहले सप्ताह में अच्छी ठंड

भोपाल2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल के बड़े तालाब में शाम के समय लोग क्रूज का आनंद लेते हुए। - Money Bhaskar
भोपाल के बड़े तालाब में शाम के समय लोग क्रूज का आनंद लेते हुए।

अरब सागर से नमी आना बंद हो गई, जिससे प्रदेश भर में बादल छंट गए। इसका सबसे ज्यादाअसर ग्वालियर के रात के पारे पर पड़ा। यह 5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8 डिग्री तक आ गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इंदौर में रात का पारा सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भोपाल में रात के पारे में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रही। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अब अगले पांच दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। बादल भी छट चुके हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट होगी। रात और दिन के पारे में कमी होने से हल्की ठंड का एहसास होगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में अच्छी ठंड हो सकती है।

रात के पारा 3 से चार डिग्री गिर सकते हैं

वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी अगले अगलs चौबीस घंटों में रात का तापमान में और गिरावट होगी। यह 3 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहेगी। ग्वालियर और चंबल संभागों में रात के पारे और नीचे जा सकते हैं। इसके अलावा भोपाल में भी यह रात का पारा 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि अभी इंदौर में रात के पारा ज्यादा नीचे आने की उम्मीद नहीं है।

रात का परा 5 डिग्री तक लुढ़के

प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान रात के पारे भोपाल, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद पचमढ़ी, राजगगढ़, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, सतना और उमरिया में 3 डिग्री से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले तो बादलों के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा चले गए थे।

दिन के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं

दिन के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। यह अभी 25 से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहे। कुछ इलाकों में दिन के तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री तक नीचे आए, जबकि शेष प्रदेश में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार अब दिन के तापमान में भी कुछ गिरावट होगी।

यहां सबसे कम रहे रात के तापमान

शहरन्यूनतम तापमानपारा लुढ़के
ग्वालियर8.25.0 डिग्री सेल्सियस
नौगांव9.84.6
खजुराहो12.04.2
पचमढ़ी13.04.6

प्रदेश के 4 प्रमुख शहरों के तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
भोपाल30.016.0
ग्वालियर29.98.0
इंदौर31.019.6
जबलपुर30.016.1