पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएक्टर रजा मुराद भोपाल में स्वच्छता के लिए ब्रांड एम्बेसडर नहीं होंगे। उन्हें एक दिन पहले ही भोपाल नगर निगम ने ब्रांड एम्बेसडर बनाया था, लेकिन नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी को यह आदेश निरस्त करने के निर्देश दे दिए। इस मामले में चर्चा है कि रजा मुराद ने भोपाल के एक कांग्रेस विधायक के लिए प्रचार किया था, इसी वजह से उनको ब्रांड एम्बेसडर से हटा दिया गया।
छिंदवाड़ा में भट्टी का बॉयलर फटा; युवक की मौत
छिंदवाड़ा में आसाराम गुरुकुल में बॉयलर भट्टी फटने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं 4 महिलाएं झुलस गईं। बताया जा रहा है कि इससे पहले यहां की रसोई में चूल्हे पर खाना बनता था। गुरुवार से ही बॉयलर भट्टी में खाना बनाना शुरू हुआ था। घटनास्थल पर ASP संजीव उईके, CSP एमएल कुशवाह, कोतवाली टीम के साथ पहुंचे। हादसे के बाद उर्मिला कारटे (45 साल) निवासी बरारीपुरा, नीता साहू (28 साल) निवासी गुरुकुल आश्रम, माया सिसोदिया (45 साल) निवासी मोहन नगर व शशि डहेरिया (40 साल) निवासी कावेरीनगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारा गया युवक मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। वो भी यहां रसोइये का काम करता था।
इंदौर में प्लाई कारखाने में लगी आग
इंदौर में धार रोड स्थित मयूरबाग में प्लाई कारखाने में भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। घटना चंदन नगर थानाक्षेत्र के मयूर बाग की है। कारखाने में लाखों रुपए की प्लाई रखी है।
भोपाल में डांस के दौरान धक्का लगने पर हत्या
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में गुरुवार रात बच्चे की बर्थडे पार्टी में डांस करते समय झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में चाकू और तलवारें चलीं। 40 साल के मोनू उर्फ विनय शर्मा की हत्या कर दी गई। तीन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपी और मृतक पड़ोसी हैं। पुलिस ने प्रमोद और विशाल समेत अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया है। विशाल और उसके पक्ष के भी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने विशाल की शिकायत पर हर्ष, मोनू और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का काउंटर मामला दर्ज किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.