पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Mp
  • Heartbeat Of Passenger Stopped In Bhopal To Ahmedabad Flight, MP Youth Congress President Vikrant Bhuria Saved His Life.

फ्लाइट में भूरिया ने निभाया डॉक्टर का फर्ज:पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने CPR देकर बचाई जान; पत्नी बोली- थैंक्यू

मध्यप्रदेशएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाल ही में भोपाल से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट में अचानक एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। उनकी सांसें उखड़ने लगीं, हार्ट बीट डिस्टर्ब हो गई और पल्स रुक गई। इसी फ्लाइट में मौजूद मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया मदद के लिए आगे आए। उन्होंने पैसेंजर को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन) देकर उसकी जान बचाई। विक्रांत भूरिया पेशे से डॉक्टर हैं। इस घटना के बाद पैसेंजर पत्नी ने एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए भूरिया को धन्यवाद कहा है।

पैसेंजर की पत्नी जयश्री पड़ेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपने पति के साथ 11 जनवरी को भोपाल से अहमदाबाद की फ्लाइट में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान उनके पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने इस बारे में विमान में अनाउंसमेंट किया। जिसे सुनते ही डॉक्टर विक्रांत भूरिया मदद के लिए आगे आए।

जयश्री ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। बिना किसी जान पहचान के वे मदद के लिए आगे आए। रुंधे हुए गले से जयश्री कहती हैं, 'विक्रांत भूरिया की वजह से ही मेरे पति सही सलामत हैं। सिर्फ आपकी वजह से ही वो जिंदा हैं।'

इंडिगो मैनेजमेंट ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है।
इंडिगो मैनेजमेंट ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है।

सोशल मीडिया पर हाे रही सराहना

विक्रांत भूरिया के इस कार्य की सोशल मीडिया पर भी सराहना की जा रही है। यह घटना इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में हुई। जिसके बाद कंपनी ने भी भूरिया की तारीफ करते हुए उनका आभार माना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि युकां अध्यक्ष का यह कार्य कांग्रेस के जनसेवा व मानवता के संकल्प के अनुरूप है। वहीं युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा है कि फ्लाइट में अजनबी की जान बचाकर भूरिया ने मिसाल पेश की है।

पेशेवर सर्जन हैं विक्रांत

विक्रांत भूरिया मप्र युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। इसके साथ वे एक पेशेवर सर्जन भी हैं। राजनीति में आने से पहले वे डॉक्टर थे। वे बतौर डॉक्टर सेवाएं देते रहते हैं। कोरोना काल में भी भूरिया हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज कर रहे थे।

क्या होता है CPR?
सीपीआर में व्यक्ति की सांस रुक जाने पर सांस वापस लाने तक या दिल की धड़कन सामान्य हो जाने तक छाती को दबाया जाता है, जिससे शरीर में पहले से मौजूद खून संचारित होने लगता है। साथ ही इस प्रक्रिया में मरीज के मुंह से मुंह लगाकर भी सांस दी जाती है।

खबरें और भी हैं...