पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबुरहानपुर में जयपुर से लाई गईं अष्ट धातु की सात सात फिट उंची महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रिबाई फुले की प्रतिमाओं का रविवार को लोकार्पण हुआ। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचकर सुभाष स्कूल के सामने भैरव मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमाओं का लोकार्पण किया।
गौरतलब है कि यह प्रतिमाएं काफी समय से नगर निगम के एक गोदाम में रखी थी। पिछले दिनों सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने निगमायुक्त एसके सिंह के साथ स्थल निरीक्षण कर यहां प्रतिमाएं लगाने को कहा था। पिछले सप्ताह प्रतिमाएं क्रेन के माध्यम से यहां बनाए गए स्ट्रक्चर पर लगा दी गई थी। जिसका लोकार्पण इस रविवार सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किया।
इस दौरान पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व विधायक हमीद काजी, पूर्व विधायक रविंद्र महाजन, पूर्व जनपद अध्यक्ष काशीनाथ महाजन, मुकेश शाह, लक्ष्मण महाजन सहित समाजजन मौजूद थे।
अब नगर निगम द्वारा कराया जाएगा सौंदर्यीकरण
महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रिबाई फुले ने शिक्षा का अलख जगाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इसीलिए उनकी प्रतिमा भी सुभाष उत्कृष्ट स्कूल के सामने लगाई गई है। भैरव बाबा मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमाओं के आसपास अब नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.