पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमैं यहां आने से पहले सोच रहा था कि 2014 के चुनाव में ऐसा माहौल बना दिया गया था कि अगर यह नेता पीएम बन जाता है तो सारे मसले हल हो जाएंगे। गुजरात मॉडल बताया जाता था। एक सपनों के सौदागर की तरह समाज के हर वर्ग के लिए सपने सजाने का काम किया गया था, लेकिन जो जो वादे किए गए वह पूरे नहीं हुए। भाजपा के लोग भी नहीं कह सकते कि वादे पूरे किए गए हों।
यह बात अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने शनिवार को बुरहानपुर के उपनगर लालबाग में आयोजित कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कांग्रेस के बारे में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश होती रहती है। जम्मू कश्मीर के मामले में भी कांग्रेस पर गलतफहमी फैलाने की कईं कोशिशें हुईं। ऐसा बताया जाता है कि गृहमंत्री ने जो जम्मू कश्मीर के फैसले लिए हैं, उससे वहां अब कोई मसला ही नहीं बचा। जबकि यह गलत है। दो साल बाद गृहमंत्री वहां गए। लोकतंत्र नाम की कोई चीज वहां नहीं बची थी।
सड़कों की हालत शिवराज सिंह चौहान के बयानों से बिल्कुल विपरीत
पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कहा - बुरहानपुर से खंडवा इंदौर के बीच सड़कों की हालत शिवराज सिंह के उस बयान के उलट है जो वह अमेरिका से ज्यादा अच्छी मध्य प्रदेश की सड़कें बताते हैं। उन्होंने कहा जब अरुण यादव केंद्रीय मंत्री थे, तब ताप्ती मिल के लिए 200 करोड़ का पैकेज कराया था। आज यह मिल बंद पड़ी है। पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सचिन यादव ने कहा बुरहानपुर खंडवा लोकसभा की जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर इस चुनाव के माध्यम से केंद्र को संदेश दे। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, बुरहानपुर विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हमीद काजी, पूर्व विधायक रविंद्र महाजन, जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.