पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सटोरी महिला गिरफ्तार:सट्‌टा लगवाने वाली महिला को पकड़ा, सट्टा खाने वाला देवर फरार

बुरहानपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पकड़ी गई महिला छमाबाई। - Money Bhaskar
पकड़ी गई महिला छमाबाई।

गुरुवार को नेपा थाना पुलिस ने यहां दबिश देकर एक सटोरी महिला छमाबाई पति दीपक कहार को पकड़ा। जबकि उसका देवर मुख्य सट्टा खाईवाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

नेपानगर थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह लौवंशी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि संजय नगर में अवैध सट्टा कारोबार चल रहा है। जब दबिश दी गई तो मौके से 203 कागज की कोरी और सट्टा अंक लिखी पर्चियां मिलीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां बड़े पैमाने पर सट्टा पर्ची लिखी जा रही थी। साथ ही मोबाइल पर भी सट्टा उतारा जा रहा था।

फरार आरोपी अजय।
फरार आरोपी अजय।

एक आरोपी अभी भी फरार

मुख्य सट्टा खाईवाल आरोपी महिला का देवर अजय पुत्रार जू कहार मौके से फरार हो गया। जबकि सटोरी महिला व मुख्य आरोपी की भाभी छमाबाई पति दीपक कहार को पकड़ा गया। दोनों पर्ची और मोबाइल पर सट्टा अंक लिखते हैं। छमा बाई के कब्जे से थैली में रखी राशि 29850 रुपए व सट्टा अंक लिखी पांच गड्डियां व 198 कागज की कोरी गड्डियां मिलीं। साथ ही एक मोबाइल भी जब्त किया गया।

थाना प्रभारी लौवंशी ने बताया कि अजय का रिकॉर्ड है। उसका नाम गुंडा लिस्ट में भी जोड़ा जाएगा। वहीं महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई।

खबरें और भी हैं...