पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबड़वानी जिले के बंधक बनाए गए चार मजदूर कर्नाटक के बीजापुर से वापस लौट रहे हैं। चार मजदूरों को जिला प्रशासन की तत्परता से वापस सुरक्षित तरीके से जिले में लाया गया।
बीते दिनों कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को शिकायत प्राप्त हुई थी कि ग्राम चाचरीया तहसील सेंधवा के सात सदस्यों को बंदी बना कर बलपूर्वक काम करवाया जा रहा है। इसमें दो पुरूष, दो महिला एवं तीन नाबालिग हैं।
बड़वानी के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तत्परता से तत्काल बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद मजदूरों को छुड़वाने हेतु तत्काल जिले से टीम भेजी गई।
इस टीम ने रविवार सुबह बीजापुर पहुंचकर मजदूरों को सुरक्षित तरीके से छुड़वाया तथा सोमवार को उन्हें वापस लेकर आई। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला से प्राप्त जानकारी अनुसार इस टीम में पुलिस उप निरीक्षक बी.एल सोनी, श्रम निरीक्षक श्री अंकित किराड़ एवं आरक्षक श्री धनसिंह जर्मन सम्मिलित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.