पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजलसंकट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम आयुक्त के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता खाली डिब्बे लेकर आयुक्त के घर के बाहर पहुंचे थे। कांग्रेस के नेताओं ने नगर निगम आयुक्त को जलसंकट के निराकरण की मांग कर ज्ञापन सौंपा। नगर निगम आयुक्त ने जलसंकट का हल 48 घंटे के अंदर किए जाने का आश्वासन दिया है।
नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
शहर के सिविल लाइन बीडी अग्रवाल वार्ड स्थित डॉ प्रवीण वैश्य गली से गणेश चौक तक शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिथलेश जैन और नगर निगम पूर्व नेता प्रतिपक्ष अधिवक्ता मौसूफ अहमद बिट्टू के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग और कांग्रेस पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता पानी दो, पानी दो का नारा लगाते हुए गणेश चौक से नगर निगम आयुक्त के निवास स्थान पहुंचे। जहां पर जलसंकट के विरोध में आयुक्त के निवास का घेराव किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर जलसंकट को हल करने की मांग की गई।
विरोध के दौरान यह लोग रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता, करण सिंह चौहान, राकेश जैन कक्का, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रजनी वर्मा, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस सुमन रजक, आफताब अहमद चोखे भाई, राजा जगवानी, ओम प्रकाश सक्तेल, उमेश सोनखरे, मोहन निषाद एडवोकेट, ओमप्रकाश टोनी आहूजा, गगन तिवारी, दानिश अहमद, सतवीर भाटिया, कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, रवि मंगलानी, ईश्वर बेहरानी, रमेश अहिरवार, अहमद कुरेशी, उदय सिंह, अमर कोल, सुनील श्रीवास, सुनील तलुजा, गोविंद सचदेवा, विनोद डेंगरे, नारायण निषाद, रोहित भोजवानी, अरशद खान, सीमा पाठक, मीनाक्षी बल्ल्वी, रुकमणी पांडे, सुमन रजक, अभय खरे, उदय पटेल, उषा रजक, आकांक्षा श्रीवास्तव, करुणा कुशवाह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.