पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपेयजल संकट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रदर्शन के बाद नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खाली डब्बा लेकर नगर निगम के बाहर पहुंचे थे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश जैन ने कहा कि नगर निगम का प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह हो चुका है। कई बार वार्ड वासियों ने नगर निगम में शिकायतें कर ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन उदासीन रवैया अपनाए हुए है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल को लेकर नगर निगम के उदासीन रवैए के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। घंटाघर चौराहे में नगर निगम आयुक्त और जल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और लोगों को जल संकट दूर करने के प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान यह रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सोनी, इश्तियाक अहमद, पंचायती राज संगठन अध्यक्ष गिरीश गर्ग, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षित, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष निशा मिश्रा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमा शर्मा, मंजू निषाद, रिंकी द्विवेदी, आफताब अहमद, विनोद डोंगरे, नारायण निषाद, रौनक खंडेलवाल, दीपक केसरवानी, गगन तिवारी, पार्थ समाधिया, रजत यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.