पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआसमान में अचानक छाए बादल और हल्की रिमझिम बरसात के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मौसम में आए बदलाव ने न सिर्फ धूप बल्कि गर्म हवाओं से भी लोगों को राहत मिली है। दोपहर बाद चल रही हवा में गर्मी नहीं थी।
मौसम में ठंडक भी आ गई है। दिन का अधिकतम तापमान 37 पर आ गया है, जबकि इससे पहले तापमान में 45 तक जा चुका है। तापमान में आई गिरावट से लोगों को काफी राहत मिली है।
शुक्रवार को दिन की शुरुआत गर्मी के सामान्य दिनों जैसे ही हुई थी, तेज धूप निकलने के साथ ही आसमान साफ था। लेकिन दोपहर में मौसम अचानक बादल गया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश भी शुरु हो गई। बारिश होने से हवाओं में ठंडक आ गई। हालांकि बारिश कुछ देर के लिए ही रिमझिम बरसात की तरह हुई।
इससे पहले भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। तापमान 44 और 45 के बीच चल रहा था। लू और धूप लोग इतने परेशान थे कि दिन के समय शहर की सड़कें सूनसान हो जाती थी। जरुरी कार्य से लोग अपने घरों और कार्यालयों से निकलते थे।
भीषण गर्मी को ही देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को धूप और गर्मी से बचने की सलाह दी थी। एडवाइजरी में नींबू पानी, छाछ, लस्सी, जूस और ओआरएस का घोल शरीर को पानी की कमी से बचाए रखता है। तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, अनानास, खीरा आदि अधिक पानी की मात्रा वाले फल और सब्जियां खाने के लिए कहा गया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.