पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजबलपुर में बदमाशों के दो गुट 20 नवंबर की रात आपस में टकरा गए। मारपीट फायरिंग में एक गुट के कुख्यात बदमाश को गोली लग गई। गोली चलाने वाला एनएसए का आरोपी है। पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गोराबाजार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
गोराबाजार पुलिस के अनुसार बिलहरी निवासी तारा यादव एनएसए का आरोपी है। वह जेल में बंद राजदीप गैंग का खास गुर्गा है। बिलहरी निवासी योगेश कुक्की से विवाद है। दोनों गैंग के बीच में लंबे समय से दुश्मनी है। दोनों पर मारपीट का मामला दर्ज है। योगेश का बेटा तारा के खिलाफ प्रकरण में फरियादी है। समझौता के लिए 20 नवंबर को बिलहरी पेट्रोल पंप पर बैठक बुलाया था।
एक साथ बैठकर पी थी चाय
बताते हैं कि वहां रामा यादव के साथ उसके गुट के मार्शल और विक्की यादव थी। सभी ने एक साथ चाय पी। इसी दौरान विक्की ने समझौता करने से मना कर दिया। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी और फिर विवाद गहरा गया। आरोप है कि रामा यादव ने योगेश कुक्की गोली चला दी। फायर होते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल मच गया। गोली योगेश कुक्की के जांघ के पास लगी है।
सीएसपी व टीआई ने बयान के आधार पर दर्ज किया मामला
योगेश कुक्की को घायल कर रामा यादव और उसके गुर्गे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही केंट सीएसपी भावना मरावी और एसआई इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे। घायल को पहले विक्टोरिया और फिर वहां से मेडिकल में भर्ती कराया गया है। सीएसपी केंट भावना मरावी के मुताबिक घायल के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.