पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर में चेन लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला को निशाना बनाया। महिला अपने घर की तरफ का रही थी तभी बदमाश धक्का देकर वारदात को अंजाम दे गए। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सीसीटीवी तलाशना शुरू किए हैं। TI अभय नेमा के मुताबिक 40 वर्षीय रिया मोटवानी निवासी लाडकाना नगर की शिकायत पर बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शिवजी के मंदिर के पास सिंधी कॉलोनी गली नं 2 से अपने घर की ओर जा रही थी। तभी बाइक सवार एक लड़के ने पीछे से धक्का दिया। वह नीचे गिरी तो बदमाश ने उनके गले से चेन झपटी और भाग निकला। बदमाश हरे कलर की जैकेट पहना हुआ था। उन्होंने शोर मचाया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी चैन एक तोले के लगभग थी। पुलिस ने आसपास की दुकानों के फुटेज तलाश रही है लेकिन आरोपी की जानकारी नही मिली है। अधिकारी मामले में जल्द गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.