पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडेढ़ दशक में यह दूसरा अवसर है जब लगातार सात दिन हाड़ कंपाने वाली ठंड रही है। इसमें चार दिन सीवियर कोल्ड डे और तीन दिन कोल्ड डे रहे। रविवार को भी दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 22.6 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
चूंकि दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम नहीं है, इस वजह से यह कोल्ड डे नहीं रहा, लेकिन कोल्ड डे के करीब जरूर है। पिछले सात दिन के मुकाबले रविवार को दोपहर 12 से 2 के बीच धूप में हलकी तेजी महसूस हुई। इसके बाद फिर ठंड बढ़ने लगी।
इसके पहले 2007 में जनवरी में रात का तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था। तब 25 जनवरी से ठंड ने असर दिखाना शुरू किया था जो 30 जनवरी तक रहा था। तब लगातार पांच दिन कोल्ड डे रहे थे। 2019 में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सीवियर और कोल्ड डे रहे थे।
2019 में 29 जनवरी को रात में 5.6 तो दिन में 14 डिग्री तक रहा था पारा
पिछले 10 सालों में जनवरी के तापमान पर नजर दौड़ाएं तो 2012 व 2013 में 21 जनवरी के दिन ही क्रमश: रात का तापमान 5.4, 5.8 डिग्री तक गया था। फिर 2019 में 29 जनवरी को 5.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया। तब दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री ही रिकाॅर्ड किया गया था।
आगे क्या? महीने के अंत में तापमान बढ़ने लगेगा, ठंड घटने लगेगी
मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक 21 जनवरी के बाद ठंड का एक दौर और आएगा। अभी चार-पांच रात को न्यूनतम तापमान दो अंकों में रिकॉर्ड होगा। फिर महीने के अंत में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम साफ रहेगा और उत्तर-पूर्वी हवा से कंपकंपाने वाली ठंड फिर लौटेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.