पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे के इंजेक्शन से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत:लत के चलते घर से झगड़कर निकला था, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर में नशे का इंजेक्शन लेने के बाद एक युवक रात में सोया तो फिर उठा ही नहीं। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह गुजरात ओर बैंगलुरु में नौकरी कर चुका था। नशा ज्यादा करने के चलते कुछ माह से इंदौर में आकर रह रहा था। रात में वह परिवार से झगड़ा करने के बाद घर छोड़कर चला आया था। जिसके बाद वह द्वारकापुरी इलाके में एक युवक के घर पर रूका हुआ था।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक गुरूशंकर नगर में रहने वाले सुभाष लोट ने थाने आकर बताया था कि वह यहां एक कमरे में किराये से रहता है। जिसमें कमरे के अंदर सार्थक जायसवाल निवासी वैशाली नगर का शव पड़ा है। रात में उसने सोने के पहले नशे के इंजेकशन लगाए थे। जिसके बाद वह सुबह उठा ही नहीं। पुलिस ने मामले में सार्थक के परिवार से पूछताछ की तो सामने आया कि वह नशा करने का आदी था। पिछले कुछ समय से नशा करने की लत के चलते नौकरी छोड़कर इंदौर में रह रहा था।

मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सार्थक जायसवाल।
मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सार्थक जायसवाल।

सुभाष से भी रात में हुई थी मुलाकात
सुभाष ने भी पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पार्सल डिलीवरी का काम करता है। रात को उसकी मुलाकात सार्थक से हुई थी। जिसके बाद उसने कमरा शेयर करने की बात कही थी। सुभाष अपने साथ सार्थक को कमरे में ले गया। जहां सार्थक ने इंजेक्शन लगाया। सार्थक ने सुभाष को बताया था कि इसके बिना उसे नींद नहीं आती है। पुलिस ने कमरे से इंजेक्शन और अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

कर्ज से परेशान व्यक्ति ने दी जान

इंदौर के मल्हारगंज इलाके के राधा नगर में रहने वाले सुनील गर्ग ने कर्ज से परेशान होकर सोमवार को जहर खा लिया। उन्हें उपचार के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वह काफी समय से कर्जदारों से परेशान था। कुछ दिन पहले ही उनका पुश्तैनी मकान बिका था। जिसके बाद से वह किराये के घर में रह रहे थे।