पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमकर संक्रांति से ही मौसम में अब धीरे-धीरे परिवर्तन शुरू हुआ है। इस दौरान दिन और रात का तापमान रोज बढ़ रहा है जिससे अब सर्दी का असर कम होता जा रहा है। मौसम के इस मिजाज से लोगों में राहत है तथा अल सुबह फिर सड़कों व बगीचों में लोगों की चहल-कदमी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार बताए हैं। दरअसल, 14 जनवरी से सूर्य के उत्तरी मुखी होने के साथ अब दिन धीमी गति से बड़़ा होता जा रहा है। एग्रीकल्चर कॉलेज के मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। यानी दिन के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री बढ़ा है। इसी प्रकार रात का न्यूनतम तापमान रविवार को 7.2 डिग्री सेल्सियस था जो सोमवार को 8 डिग्री रहा। यानी रात का तापमान भी 1 डिग्री बढा है जिससे ठंड का असर कम हुआ है। दूसरी ओर एरोड्रम स्थित मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार को यह 22.6 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह सोमवार को न्यूतनम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार को यह 9.5 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। तापमान बढ़ने के साथ हल्की हवा भी चल है। इधर, सोमवार सुबह हल्का कोहरा था तथा विजिबलिटी 500 मीटर से ज्यादा थी। फिर कुछ ही देर में आसमान साफ हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएल खापडिया ने दो दि तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.