पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनए साल में चार सीवियर डे तथा रविवार सहित तीन कोल्ड के साथ ठण्ड का असर कम हो रहा है लेकिन सोमवार सुबह काफी कोहरा छा गया जो 9 बजे तक पूरे तरह साफ हो गया। इस बीच मौसम का रुख 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद बदलने लगा है। दरअसल इसके पूर्व सूर्य दक्षिण मुखी था। अब उत्तरी मुखी होने से दिन और रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अभी दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।
इसके पूर्व रविवार को दिन में पहले की अपेक्षा ठण्ड कम थी लेकिन रात को फिर असर ज्यादा होने लगा। एग्रीकल्चर कॉलेज के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा रात का न्यूततम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रही। दूसरी ओर शहर के पश्चिम क्षेत्र एरोड्रम स्थित मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस तथा रात का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि पूरा दिन कोल्ड डे ही रहा लेकिन कड़ाके की ठण्ड से राहत जरूर है। सोमवार सुबह कोहरे के साथ शुरुआत हुई लेकिन करीब फिर जल्द ही मौसम साफ हो गया। इस दौरान विजिबिलिटी 500 मीटर से ज्यादा थी। मौसम विज्ञानी (एग्रीकल्चर कॉलेज) रणजीत वानखेड़े ने बताया कि अभी दो-तीन दिन मौसम साफ रहेगा तथा ठण्ड का असर कम होता जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.