पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमध्यप्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव (75वीं वर्षगांठ) धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश की मुख्य और ऐतिहासिक जगहों को तिरंगे की रोशनी से नहलाया गया है। आजादी के पर्व पर सड़कों पर भी लाइटिंग की गई है। दैनिक भास्कर ने प्रदेश के प्रमुख शहरों के नजारे देखे और उन्हें वीडियो में कैद किया। पहला वीडियो इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़े का है, जहां पर तिरंगा रोशनी की गई है, जिसका वीडियो हमने ड्रोन कैमरे से शूट किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली थी।
इंदौर में ही आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 5335 बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया। यह आयोजन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। मानव श्रृंखला बनाने वाली संस्था 'ज्वाला' की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि जल्द ही हम मानव श्रृंखला बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
इसके अलावा, भोपाल में भी प्रमुख इमारतों और सड़कों पर रोशनी की गई है। मंत्रालय, विधानसभा, कमिश्नर कार्यालय, कलेक्ट्रेट समेत सभी थानों में तिरंगे की स्टाइल में लाइटिंग की गई है। उज्जैन में भी महाकाल मंदिर पर रात में तिरंगे की रोशनी की गई। वहीं, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा में भी लाइटिंग की गई। यहां तक कि नर्मदापुरम के तवा डैम का पानी भी तिरंग के रंग में नजर आया।
इंदौर राजबाड़ा ड्रोन : शुभम सिसौदिया
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.