पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें‘ओमिक्रॉन’ वायरस के अलर्ट पर देशभर में एअरपोर्ट यात्रियों के लिए सरकार ने दो दिन पहले गाइड लाइन जारी की थी, जिसमें 5 प्रतिशत यात्रियों की जांच की जाना थी। अचानक आए नए अध्यादेश में जांच 2 प्रतिशत कर दी गई। 1 दिसंबर से इसे लागू किया गया है। इसी दिन दुबई की फ्लाइट भी इंदौर से जाना थी। फिलहाल आदेश में अचानक हुए बदलाव को लेकर एअरपोर्ट अधिकारी भी कुछ नहीं कह रहे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार रात ही विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइड जारी की थी। इसके तहत यूरोपीय देशों सहित 11 अन्य देशों को रिस्क कैटेगरी में रखा गया था। आने वाले सभी यात्रियों की भारत आने पर एयरपोर्ट पर ही RTPCR जांच की बात की जा रही थी। वहीं अन्य देशों से आने वाले यात्रियों में से भी पांच प्रतिशत यात्रियों की यह जांच की जाने की बात सामने आई थी। बुधवार को एअरपोर्ट को इसमें बदलाव कर 2 प्रतिशत ही किया गया है। एअरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सेन्ट्रल गर्वमेंट से यह आदेश आया है। जिसके तहत अब यात्रियों की जांच की सख्या भी घटा दी गई है।
दुबई की फ्लाइट में 114 यात्री
1 दिसंबर को ही दुबई के लिए फ्लाइट रवाना होगी। जिसमें इसके लिए 114 यात्रियों को जाना था। लेकिन एक यात्री एअरपोर्ट नही पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों से वैक्सीन के दोनों डोज के साथ पहले की यात्राओं को लेकर भी पूछताछ की गई। इस दौरान कुछ यात्रियों की रेंडमली RTPCR जांच करवाई गई। अब रात में फिर से दुबई की फ्लाइट की वापसी होगी। इसके साथ ही घरेलू उड़ानों के आने वाले यात्रियों को लेकर एअरपोर्ट प्रबंधन पूरी तरह से मॉनिटरींग कर रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.