पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसतवास थाना क्षेत्र में 28 अगस्त को 25 साल की विवाहिता की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था। मामले में सतवास पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का प्रकरण दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को रोशनी पत्नी सरेन्द्र सिकलीगर निवासी सिकलीगर मोहल्ला सतवास को कन्नौद के सिविल लाइन अस्पताल पहुंचाया गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। मामले में थाना सतवास पुलिस ने लाखनसिंह उर्फ कुंदनसिंह पुत्र सेबासिंह,आयासिंह पुत्र सेबासिंह,जनासर पत्नी आयासिंह सिकलीगर निवासी सिकलीगर मोहल्ला सतवास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मृतका को आरोपियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसे गला दबाकर जान से मार दिया गया था। मामले में ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ जारी है। मृतका के भाई ने लगाए थे आरोप मृतका के भाई दीपक सिंह निवासी जबलपुर ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित कर जान से मारने के लिए आरोप लगाए थे। वह रक्षाबंधन के लिए बहन के ससुराल आया था। तब उसे मालूम पड़ा था कि उसकी बहन की तबीयत खराब है और उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार रौशनी कौर पत्नी सुरेन्द्रसिंह (25) निवासी सिकलीगढ़ का विवाह सुरेद्रसिंह कौर से करीब साढ़े तीन साल पहले हुआ था। मृतक महिला की एक तीन साल की बच्ची है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.