पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशंगाबाद के बाबई के पास मालनी गांव में 5 साल के मासूस की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह 10 बजे हुआ। घर में खड़े ट्रैक्टर में चॉबी लगाकर बालक ने स्टार्ट किया। ट्रैक्टर झटके के साथ पीछे चलने लगा। झटके में बालक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर पिछले पहिए की चपेट में आ गया। बालक को परिजन बाबई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। बाबई पुलिस ने मर्ग कायम किया। 5 वर्षीय बालक नमन पुत्र गुरुप्रसाद यादव निवासी मालनी गांव है।
बाबई थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया मृतक नमन अपने घर में खेल रहा था। उस समय उसके पिता सो रहे थे। नमन खेलते-खेलते आंगन में खड़े ट्रैक्टर के पास पहुंच गया और ट्रैक्टर में चॉबी लगाई। जैसे ही ट्रैक्टर स्टार्ट हुआ। झटके से पीछे की ओर चलने लगा। झटके में बालक जमीन पर गिर गया। उसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिए उस पर से निकल गया। ट्रैक्टर के स्टार्ट होने की आवाज सुन परिजन घर से आए। बालक को जमीन पर खून से लतपथ हालत में पड़ा देख उसे बाबई लेकर आए। डॉक्टर ने चेकअप कर मृत घोषित किया।
घर में बड़ा बेटा था नमन
मालनी गांव के गुरुप्रसाद के दो बेटे है। नमन 5 साल का बड़ा बेटा था। अमन की उम्र 4 साल है। घटना के बाद घर में गम का माहौल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.