पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंविजयादशमी (दशहरा) पर्व आज शुक्रवार को मनाया जा रहा है। होशंगाबाद शहर में मात्र एक स्थान पर सावर्जनिक रावण और मेघनाद का दहन हुआ। दशहरा मैदान में शुक्रवार शाम 6 बजे 32 फीट के रावण और 26 फीट के मेघनाद का पुतला जलाया गया। 1 मिनिट में दोनों पुतले जलकर राख हुए। इटारसी में गांधी मैदान और सुखा सरोवर मैदान पर रावण दहन हुआ।
होशंगाबाद में रावण दहन से पहले रामलीला मैदान में रावण वध का मंचन हुआ। इसके बाद रावण व मेघनाद के पुतले का दहन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। रावण और मेघनाद के पुतले का दहन विधायक डाॅ. शर्मा ने किया। बड़ी संख्या मेंलोग रावण दहन कार्यक्रम देखने पहुंचे। इटारसी में नगर पालिका द्वारा गांधी मैदान में 7 बजे व पुरानी इटारसी सुखा सरोवर में 7.30 बजे में रावण दहन होगा। पिपरिया, सोहागपुर, बाबई, बनखेड़ी, सिवनी-मालवा में भी रावण दहन कार्यक्रम हुआ।
रावण का 5 और मेघनाद का 2 फीट बढ़ा कद
रामलीला मैदान इस बार रावण के पुतले का कद 5 फीट और मेघनाद के पुतले का कद 2 फीट बढ़ा है। पिछले साल 28 फीट का रावण का पुतला दहन हुआ था। मेघनाद का पुतला 26 फीट का बनाया है। पिछले साल 24 फीट के पुतले का दहन हुआ था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.