पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशंगाबाद जिले के माताढ़ाना में 55 वर्षीय पुरुष का शव नदी में मिला। एक दिन पहले व्यक्ति मछली पकड़ते समय पानी में डूब गया था। 24 घंटे बाद घटनास्थल से 200 मीटर दूर उसका शव किनारे पर पानी में दिखा। सूचना मिलने पर शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मुआयना व पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सिवनी-मालवा में किया गया। मृतक चुन्नालाल पुत्र जयराम धाकड़े निवासी माताढ़ाना है। पुलिस ने मर्ग कायम किया।
चुन्नालाल के पुत्र कुंजीलाल धाकड़े ने पुलिस को बताया की पिता को लगुआ लगा हुआ था। हम गुरुवार शाम को मछली पकड़ने मोरन नदी गए थे। मछली पकड़ते समय पिता गहरे पानी में जाने से डूब गए। उन्हे ढूंढने का मैंने और ग्रामीणों ने प्रयास किया, लेकिन नहीं पता चला। अगले दिन सुबह से पानी में तलाशी शुरू की। 24 घंटे बाद डूबने वाले स्थान से 200 मीटर दूर किनारे शव दिखाई दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया की मृतक मछली पकड़ने गया था। पानी में डूबने से मृत्यु हुई है। मर्ग कायम कर जांच कर रहे है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.