पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं से होशंगाबाद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। इससे विजिबिलिटी खत्म हो गई है। तापमान में भी गिरावट हुई है। रविवार को ग्वालियर से ज्यादा गर्म रात पचमढ़ी में रही। ग्वालियर में रात का तापमान 2.9 डिग्री रहा। पचमढ़ी में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। होशंगाबाद में 11 डिग्री पारा पहुंच गया। 1.6 डिग्री पारा गिरा।
सुबह से होशंगाबाद, इटारसी, सिवनी मालवा सहित सभी जगह कोहरा छाया हुआ रहा। स्थिति यह रही कि 100 फीट दूरी तक कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। सेठानी घाट में कोहरा छाने से बड़ा सुंदर दृश्य दिखा।
24 घंटे में 5.1 डिग्री पारा गिरा
पचमढ़ी में 5.1 डिग्री पारे की गिरावट हुई। रविवार सुबह 5.4 डिग्री दर्ज हुआ। 24 घंटे में शनिवार सुबह 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। होशंगाबाद में1.6डिग्री की गिरावट हुई। दिन के तापमान में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को दिन का तापमान होशंगाबाद में 23.7 और पचमढ़ी में 17.5डिग्री रहा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.