पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमौसम में आए बदलाव के साथ बैतूल में पारा एक डिग्री नीचे गिर गया। इससे रात का तापमान घट गया। राते ठंडी हो गई। जबकि, दिन में अब गर्माहट बढ़ने लगी है।
बैतूल में लोगों को शनिवार से राहत मिली है। सूर्यदेव के दर्शन के साथ बढ़े तापमान ने आग का सहारा ले रहे लोगों को इससे छुटकारा दिला दिया है। आसमान के साफ होते ही मौसम में धूप खिल गई है। लेकिन तापमान कम हो रहा है। शनिवार जहां तापमान का न्यूनतम पारा 10.4 पर था। वह लगभग एक डिग्री गिरकर 9.5 पर पहुंच गया। रात में यह गिरावट दर्ज की गई।
मकर संक्रांति के साथ सूर्य के उत्तरायण से दक्षिणायन होने से मौसम में घुली ठंडक गायब हो गई। रविवार सुबह कोहरे और धुंध की चादर नजर नहीं आई। जिससे मौसम साफ रहा।
गिर सकता है पाला
जानकारों के मुताबिक मौसम के साफ होने से पाला गिरने का खतरा बढ़ गया है। अगर यह होता है। चना, मटर और बेल वाली सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। जिन फसलों पर इन दिनों फूल आ रहा है। उनके लिए मौसम हानिकारक है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.