पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहरदा शहर के गढ़ीपुरा में स्थित प्राचीन पट्टाभिराम मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के विश्वस्त मंडल से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में 6 से 13 जुलाई तक प्रतिदिन अखंड नाम जप एवं भजन का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति से जुड़े अनंता गोडबोले ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी विश्व कल्याण एवं शांति की भावना को लेकर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है।
इस वर्ष भी यहां 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है। सात दिनों की राम सत्ता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के अलावा नगर के प्रसिद्ध भजन मंडलों द्वारा भी भगवत भजन किए जाएंगे। वही 11 जुलाई को सुबह महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज के सदस्यों के द्वारा पारंपरिक भेष भूसा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया जाएगा। वहीं, 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकली जाएगी। वहीं, 12 बजे महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
जिसमें शहर के गढ़ीपुरा मोहल्ले में स्थित 121 साल पुराने गुरू गोंदवलेकर महाराज के श्री पट्टाभिराम मंदिर में सालों से गुरू पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है।
शहर के पट्टाभिराम मंदिर में मनाए जाने वाले 8 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में देश के महानगरों के अलावा हर साल विदेशों से भी भक्त गण आकर बड़ी आस्था के मनाते रहे हैं। जिसमें 24 घंटे 7 दिनों तक अलग-अलग पारियों में रामसत्ता के साथ-साथ अखंड राम नाम जाप का भी आयोजन किया जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.