पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अलग-अलग वन परिक्षेत्र में वातावरण, पर्यावरण, जलवायु, एवं प्रकृति को लेकर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सबलगढ़ वन मंडल के पाटई काले हनुमान मंदिर, सिद्ध खो क्षेत्र में छात्रों को जंगल का भ्रमण कराया गया और प्रकृति के साथ-साथ पर्यावरण सरंक्षण, जैव विविधता पर उनकी समझ विकसित की गई। भ्रमण के दौरान वन विभाग के एसडीओ राकेश लहरे एवं रेंजर सुमन खरे ने छात्रों को वनों में पाए जाने वाली औषधियों, वृक्षों एवं जानवरों के बारे में बताया।
इस दौरान स्कूली बच्चों को पक्षियों की पहचान, वृक्षों की पहचान, औषधियों की पहचान, वनों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने छात्रों को वृक्षों से होने वाले दैनिक जीवन में लाभ एवं हानि के संबंध में बताया। मास्टर ट्रेनर जाकिर हुसैन से मानव जीवन के लिए जंगल कितने आवश्यक है , पर विस्तार से छात्रों को समझाया। जंगल के भ्रमण बाद एक्सीलेंस स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीन फील्ड एवं मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण विषय पर लिखित परीक्षा दी।
जिसमें मोहम्मद सागिल प्रथम व अमित सिंह जादौन द्वितीय स्थान पर रहे। विक्रम धाकड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर घड़ियाल गेम रेंजर चिरौंजी लाल पटेल, महेंद्र त्यागी, चंद्रभान सिंह जादौन, भोलेंद्र सिंह जादौन, देवेंद्र गर्ग, सौरव शर्मा, अमन मरैया, ओमप्रकाश शुक्ला, बृजेश पाठक आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.