पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर-चंबल अंचल में कड़ कड़ाती ठंड और कोहरा का कहर जारी है। प्रदेश में सोमवार का दिन सबसे ज्यादा ठंडा गोहद भिंड का रहा है। इसके बाद ग्वालियर, विदिशा और शिवपुरी रहे हैं, जबकि ठंडी रात के मामले में ग्वालियर और गोहद भिंड प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडे रहे हैं। ग्वालियर में सोमवार की शुरुआत भी घने कोहरे के साथ हुई थी।
सिर्फ 25 मीटर तक दृश्यता रह गई थी। जिस कारण सड़कों पर ट्रैफिक थम सा गया था। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। जो प्रदेश में सबसे ठंडा था। वहीं दिन में अधिकतम तापमान में भी गोहद भिंड 11.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। इसके बाद ग्वालियर 14.3 डिग्री सेल्सियस रहे हैं। ग्वालियर शहर के अलावा ग्वालियर-चंबल अंचल के अन्य शहर शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया व श्योपुर में भी ठंड के ठाठ बरकरार हैं। यहां भी न्यूनतम तापमान 5 या उसके आसपास बना हुआ है। दिन में भी लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से शहर का मौसम बदल गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। इस कारण लगतार तीसते दिन भी ठंड के ठाठ बरकरार हैं। रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड से सामना कपना पड़ा। सूर्य उदय के बाद घना कोहरा छा गया, जिससे सुबह से धूप तक नहीं निकली है। लोगों को कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। लगातार तीसरे दिन भी तीव्र शीतल दिन रह सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड रहेगी। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या बदल गई है। सुबह देर से हो रही है। सड़कों पर भीड़ भी कम है।
सिर्फ 25 मीटर ही रह गई थी दृश्यता
- सोमार सुबह की शुरुआत कोहरा के बीच हुई है। सोमवार सुबह 6.30 बजे करीब 25 मीटर ही दृश्यता रह गई थी। जिस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में घना कोहरा ग्वालियर-चंबल अंचल में अपनी उपस्थिति कराएगा।
दिल के मरीज रहें सावधान...
- ठंड के थर्ड डिग्री टॉर्चर में दिल के मरीज बढ़ गए हैं। इस सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ी है। जिस करण बीते 6 दिन में हार्टअटैक से 18 लोगों की जान गई है। माइनर हार्ट अटैक वालों की भी संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों का भी कहना है कि यह सर्दी दिल के मरीज वाले लोगों के लिए काफी घातक है। सुबह 4 बजे से 9 बजे तक का समय काफी खतरनाक होता है। ज्यादातर हार्ट अटैक के मामले इसी समय में आए हैं। डॉक्टरांे का कहना है कि सुबह-सुबह घर से न निकलें और िनकलना जरुरी हो तो शरीर को अच्छे से गर्म कपड़ों से कवर करके ही निकलें।
चक्रवात से मिलेगी राहत
- जम्मू कश्मीर में नया िसस्टम बन रहा है। यह अगले 48 घंटे में जम्मू कश्मीर के ऊपर पहुंच जाएगा, जिससे हवा का रुख पश्चिम से हो जाएगा और उत्तरी हवा का आना बंद हो जाएगा। पश्चिमी हवा से दिन व रात के तापामान में उछाल आएगा।
- पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित होगा, जिससे फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। 21 से 23 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। इस बीच शादियाों का भी सीजन है। बारिश शादियों में खलल डाल सकती है। बारिश के होने के बाद फिर से ठंड का दौर आएगा, जिससे कड़ाके की ठंड होगी।
प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर तापमान
- भिंड (गोहद) 11.3°
- ग्वालियर (सिटी) 14.3
- विदिशा (कुरवाई) 15.6
- शिवपुरी (करैरा) 16.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर तापमान
- ग्वालियर (सिटी) 4.7
- भिंड (गोहद) 4.7
- गुना (सिटी) 5.0
- सागर (सिटी) 5.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.