पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमानसून को दस्तक दिए हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक झूम के बादल नहीं बरसे हैं। इसका कारण बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बनना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 3 दिन हल्की बारिश, 6 से 9 जुलाई तक मध्यम स्तर की बारिश का दौर आएगा।
पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़त के साथ 37.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़त के साथ 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। रात को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई, इससे मौसम में ठंडक घुल गई।
48 घंटों के भीतर निम्नदाब क्षेत्र विकसित होगा
राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। पश्चिमी-मध्य अरब सागर तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं मानसून ट्रफ बीकानेर-अलवर से हरदोई, डाल्टनगंज होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में ओिडशा के आसपास निम्नदाब क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इससे 6 से 9 जुलाई के बीच अंचल में मध्यम स्तर की बारिश होगी। तब तक बाैछारें पड़ेंगी।
-वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.