पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुरैना के पीजी कॉलेज के पास एक पांच माह के भ्रूण का शव पड़ा मिला है। शव कॉलेज के पीछे पड़ा मिला था। वहां से निकलने वाले किसी व्यक्ति की नजर उस पर पड़ गई तो उसने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी।
आपको बता दें, कि मुरैना शहर में भ्रूण का शव निकलने का यह पहला मामला नहीं है। उससे पहले लगभग एक माह पूर्व जिला अस्पताल में एक हाल ही में जन्मा बच्चा मिला था। उसके बाद अब फिर दोबारा एक अजन्मे बच्चे का भ्रूण मिला है। सिविल लाइन थाना पुलिस को जैसे ही भ्रूण मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तथा भ्रूण लेकर जिला अस्पताल आई। वहां चिकित्सकों ने देखा तो वह पहले ही मर चुका था। चिकित्सकों के अनुसार भ्रूण की उम्र पांच माह है। बाद में पुलिस ने भ्रूण को पीएम के लिए पीएम हाउस में रखवा दिया।
एम्बूलेंस के नीचे रख गए थे बच्चे को
आपको बता दें कि लगभग एक माह पहले जिला अस्पताल में हाल ही में जन्मा एक नवजात मिला था। नवजात को कोई व्यक्ति अस्पताल में खड़ी एम्बूलेंस के नीचे रख गया था। नवजात सुबह चार बजे के लगभग रखा गया था। तीन घंटे बाद अस्पताल के एक स्वास्थय कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी तो उसने नवजात को उठाकर एसएनसीयू में भर्ती कर दिया। लगभग 10 घंटे तक बच्चे की सांसे चलती रहीं अन्त में वह खत्म हो गया था। इस घटना के दो दिन बाद अस्पताल के शौचालय के पीछे एक बंद डिब्बे में भ्रूण का शव मिला था। शव लगभग तीन से चार दिन पुराना हो चुका था। शव को उठाकर बाद में पीएम के लिए भेज दिया गया था।
कहती है पुलिस
भ्रूण लगभग 9 इंच का था। हमें सूचना मिली तो उसको उठाकर जिला अस्पताल ले गए लेकिन वह मर चुका था। बाद में उसको पीएम हाउस भिजवा दिया गया है।
विनय यादव, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.