पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर राजस्थान से 18 वर्ष पहले गायब हुई एक महिला शहर के अपना घर आश्रम में मिली। महिला आश्रम की टीम को एक माह पहले शिवपुरी में मिली थी। मानसिक स्थिति खराब होने के चलते आश्रम में उसका इलाज और सेवा की गई तो महिला ने अपना नाम और पता बताया। जिसके चलते परिजन आश्रम पहुंचे। 18 साल बाद महिला को देखकर उसके पति और बच्चों की आंखों में से आंसू निकल पड़े पति का कहना था कि उन्होंने उसके मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।
दरअसल अपना घर आश्रम की टीम को शिवपुरी के पड़ोरा चौक पर एक महिला मानसिक विक्षिप्त अवस्था में मिली थी। अपना घर आश्रम की टीम उसे आश्रम ले आई। सेवा और इलाज के बाद महिला ने अपना नाम भूरी पत्नी रामजी निवासी जयपुर राजस्थान बताया। जिसके चलते आश्रम की टीम ने उसके परिजनों को पता लगाकर उन्हें जानकारी दी तो वे उसे लेने आ गए।
भूरी को लेने आश्रम आये उनके पति रामजीलाल ने बताया की उनके 2 बेटे, 1 बेटी है एवं 18 साल पहले मानसिक स्थति ठीक ना होने के चलते एक दिन भूरी घर से बिना बताये निकल आई। वह घर से निकली तब उनका छोटा बेटा सिर्फ 3 महीने का था। परिवार ने उनको बहुत ढूढ़ने की कोशिश की लेकिन समय निकलने के साथ साथ उम्मीद भी ख़त्म हो गई। 18 साल में परिवार ने मान लिया की शायद अब वो नहीं मिलेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.