पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआतरी थाना क्षेत्र के कछुआ गांव की नाबालिग के साथ रेप करके उसकी हत्या करके शव को चंबल नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। जिस लड़की की हत्या हुई है, वह 27 तारीख से लापता थी। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदा की रिपोर्ट लिखाई थी।
थाना प्रभारी आरके उपाध्याय ने बताया कि लड़की की उम्र 14 साल थी। हमने उसका मोबाइल देखा तो वह एक लड़के के साथ संपर्क में थी। हमने उस लड़के का पता कर उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसने ही लड़की की हत्या की है। लड़का ट्रक चलाता है और उसने लड़की को फोन करके बुलाया था। वह लड़की को ट्रक में बिठाकर दो दिनों तक घुमाता रहा और जोर जबरदस्ती करता रहा। जब लड़की की तबियत ज्यादा खराब हो गई तो उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव चंबल नदी में फेंक दिया। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.