पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनगर के मध्य किला बस्ती स्थित प्राचीन तालाब लगातार अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। कारण यह है कि कई साल से इस तालाब में जलकुंभी ने अपना जाल बिछा लिया है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां बताना जरूरी है कि प्राचीन जल संरचनाओं को जीवंत बनाए रखने के लिए जहां एक तरफ केंद्र व राज्य शासन लगातार आदेश जारी कर रहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर का प्राचीन तालाब अपना अस्तित्व खोता जा रहा है।
जबकि यह आसपास के जलस्रोतों की जीवन रेखा है। तालाब में लगातार जलकुंभी के पैर पसारने से इसका अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। स्थानीय निवासी गोविंद सिंह ने तालाब से जलकुंभी की सफाई करने की मांग की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.