पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनौगांव के ग्राम कीरतपुरा निवासी रमोले कुशवाहा अपनी पत्नी सुकरतिया 52 साल, पुत्र राजेश और कमलेश के साथ खेत पर था। सभी खेत पर काम कर रहे थे। तभी दोपहर करीब ढाई बजे बारिश होने लगी, तो सभी खेत पर बनी झोपड़ी के अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली आकर झोपड़ी पर गिरी।
जिससे रमोले कुशवाहा की पत्नी सुकरतिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सभी झुलस गए, इनमें उसके पुत्र कमलेश की हालत गंभीर है। उसे नौगांव अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
वहीं छतरपुर का 13 साल का प्रिंस रैकवार अपने मामा राजू रैकवार के यहां ईशानगर के गहरवार सगुनियां गया था। वह अपने मामा के लड़के मनोज पिता राजू रैकवार के साथ खेत पर गया था। शाम साढ़े 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से प्रिंस रैकवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई मनोज झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.