पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छतरपुर पुलिस ने बंटवाई बटीं खाद:UP के किसानों को बेची जा रही थी खाद, रात 9 बजे तक किसानों को मिला खाद

छतरपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरपालपुर कृषि उपज मंडी में बनाए गए खाद वितरण केंद्र पर शुक्रवार सुबह खाद लेने किसानों की भीड़ लग गई। किसानों की भारी भीड़ के बीच खाद सेंटर पर उत्तरप्रदेश के किसानों को डीएपी यूरिया बेचा जा रहा है। उत्तरप्रदेश के किसानों को खाद बेचे जाने की बात से नाराज किसानों ने जिला कलेक्टर को फोन पर शिकायत की जिसके बाद जिला कलेक्टर द्वारा तुरन्त एक्शन लेते हुए नौगांव तहसीलदार सुनीता साहनी को हरपालपुर खाद वितरण केंद्र जाने के निर्देश दिए।

24 दिन बाद पहुंची DAP खाद

24 दिन बाद डीएपी खाद पहुंचने से किसानों को इसका बेसब्री से इसका इंतजार था। भीड़ इतनी लगी और खाद पहले पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। स्थिति ऐसी बनी कि तहसीलदार सुनीता साहनी को रात 9 बजे के बाद तक पुलिस की उपस्थिति में किसानों की लाइन लगाकर खाद बटवाना पड़ा। साथ ही जिन किसानों को टोकन मिलने के बाद खाद नहीं मिल पाया उन किसानों से बोला गया उनको सुबह इसी टोकन पर खाद का वितरण किया जाएगा।

नहीं रुक रही खाद की कालाबाजारी

जिला प्रशासन की सख्ती में बद भी जिले में खाद की कालाबाजारी जमकर चल रही है। इधर विपणन व कृषि विभाग पर्याप्त खाद होने का दावा कर रहा है। जबकि सहकारी समितियों में खाद नहीं होने से खाद सेंटरों पर किसानों की भारी भीड़ जुट रही है। किसानों को लंबे इंतजार के बाद डीएपी खाद पहुंचने पर किसानों की भारी भीड़ विपरण संघ गोदाम के पर जुटी हुई है।

मौके पर पहुँची तहसीलदार सुनीता ने खुद बनाई पर्ची

मौके पर पहुंची तहसीलदार सुनीता साहनी द्वारा किसानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बुलवाना पड़ा। साथ ही बेरीकेट लगवा कर किसानों की व्यवस्थित लाइन लगवा कर उनको टोकन पर्ची का वितरण करवाया। 400 किसानों को टोकन देने के बाद दो पोस्स मशीनों को किसानों को डीएपी यूरिया का वितरण शुरू करवाया।

रात 9 बजे तक डटे रहे किसान बंटी खाद

इसके बाद भी रात 9 बजे तक किसानों को डीएपी यूरिया खाद वितरण किया गया। सुबह 11 बजे से किसान रात 9 बजे तक खाद के लिए डटे रहे। ऐसे में तहसीलदार सुनीता साहनी ने मौके पर एक एक किसान से पर्ची लेकर गोदाम से खाद वितरण करवाया।

5 बोरी से ज्यादा खाद नहीं

किसानों को अधिकतम 5 बोरी डीएपी 5 बोरी यूरिया का वितरण उनकी जमीन की किताब आधार कार्ड पर अंगूठा लगवा कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार सुनीता साहनी के अलावा गोदाम प्रभारी सूर्यप्रताप चंदेल ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र अग्रवाल वहीं, शुक्ला राजस्व निरीक्षक रामशरण शर्मा सदर पटवारी अवधेश मिश्रा, पंकज दुबे उमेश पटेल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...