पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अचानक बदला मौसम:फिर बढ़ी ठंड, खजुराहो में दिन में पारा 7.2 डिग्री, नौगांव में 10.8 डिग्री दर्ज

छतरपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बीते रोज अच्छी धूप खिलने और शीतलहर से राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सोमवार को फिर ठंड बढ़ गई। दिन में खजुराहो का तापमान 27.2 से 5 डिग्री घटकर 22.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिनभर धुंध छाई रही और धूप नहीं निकली। जिससे दिनभर कंपकंपी बनी रही। रविवार को खजुराहो का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 रहा।

इसी तरह नौगांव का दिन का पारा 25.6 डिग्री से घटकर 21.3 डिग्री आ गया। हालांकि रात का पारा बढ़ गया, खजुराहो का रात का पारा 4 डिग्री और नौगांव का 3 डिग्री बढ़ गया। बता दें कि 25 जनवरी को अचानक बारिश हुई, बड़ामलहरा, घुवारा और बिजावर क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। तबसे ठंड तेजी से बढ़ गई। इसके बाद 26-27 जनवरी को भी तेज ठंड रही। लेकिन 28 जनवरी को धूप निकली तो लोगों को लगा कि अब राहत मिलेगी। लेकिन सोमवार को फिर ठंड लौट आई। मौसम विभाग कार्यालय खजुराहो के राजेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि दिल्ली की ओर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव इस ओर आया है।

इसलिए ठंड फिर लौट आई। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात बूंदाबांदी हो सकती है। रात का पारा तेजी से गिरेगा। मंगलवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है, कोहरा छाएगा। फरवरी की 2 और 3 तारीख तक ठंड रहेगी। इसके बाद कम होने लगेगी।

खबरें और भी हैं...