पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला अस्पताल में डॉक्टर की रैकी का मामला:15 बदमाश हमला करने वाले थे, पुलिस ने 3 को पकड़ा

छतरपुर (मध्य प्रदेश)2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ.अरुणेंद्र शुक्ला के ऊपर रेकी कराकर जानलेवा हमला करने पहुंचे आवारा तत्व सहित महिलाएं, सिटी कोतवाली पुलिस ने रेकी कर रहे 3 लोगों को पकड़ा है। बाकी लोग फरार हो गए हैं।

मामला धूम्रपान से जुड़ा...

जानकारी के मुताबिक धूम्रपान के लिए जिन लोगों को बीते रोज 26 जानवरी को मना किया गया था। इस मामले पर विवाद भी हुआ था। जिस पर आज उन्होंने ग्रुप बनाकर आवारा तत्वों के साथ ड्यूटी पर तैनात डॉ. जानलेवा हमला करवाने का प्रयास किया था। जिसकी जानकारी लगने पर सूचना मिलने पर डॉ. अरुणेंद्र शुक्ला ने गंभीरता से संज्ञान में लेकर तत्काल ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी और रेकी कर रहे आवारा तत्वों को पकड़ाया है।

1 दर्जन से अधिक लोग थे..

बात दें कि 15 से ज्यादा लोग डॉक्टर अरुण शुक्ला के ऊपर हमला करवाने के उद्देश्य से रेकी कर रहे थे। 15 आवारा तत्वों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं जिनमें से सिटी कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा तो वहीं अन्य लोग फरार हो गए हैं।

हड़ताल करेंगे...

डॉ.अरुणेंद्र शुक्ला ने कहा कि कल से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और यदि जिला अस्पताल की अवस्थाएं नहीं सुधरी तो काम बंद करके हड़ताल पर भी बैठेंगे लेकिन जिला अस्पताल की व्यस्थाओं को सुधारकर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...