पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता:विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण विषय पर छात्रों ने बनाए आकर्षक मॉडल

लवकुशनगर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों के विज्ञान मॉडल को देखते अधिकारी। - Money Bhaskar
बच्चों के विज्ञान मॉडल को देखते अधिकारी।

नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता के तहत विज्ञान गणित एवं पर्यावरण को लेकर 13 शालाओं के छात्रों ने प्रदर्शनी लगाई। इस प्रतियोगिता में 4 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एक हाई स्कूल, 8 माध्यमिक विद्यालय के छात्र शामिल रहे। विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता में माध्यमिक के 3 छात्रों का चयन जिला स्तर पर किया जाना था। कक्षा 9 से 12वीं तक के 3 छात्रों का चयन जिला के लिए सुनिश्चित किया था।

जिसमें उच्चतर माध्यमिक स्तर पर आलोक सिंह कक्षा दसवीं, रूपेंद्र पाल कक्षा नवमीं, शिवा अहिरवार कक्षा दसवीं को चयनित जिला स्तर के लिए चुना। माध्यमिक कक्षाओं से करण कुशवाहा सातवीं, जयपाल यादव आठवीं, धर्मेंद्र अहिरवार सातवीं को जिला स्तर के लिए चयनित किया। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी प्रभारी प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरडी चौरसिया रहे। प्रदर्शनी की देखरेख का जिम्मा बीआरसीसी राजेश रावत का रहा।

खबरें और भी हैं...