पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसर्दी के सितम से विदिशा जिले के लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रात का पारा 6.5 डिग्री दर्ज हुआ है और दिन का पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहा। इसके चलते सीवियर कोल्ड-डे रहा। 250 फीट की ऊंचाई से शहर का 10 किमी का नजारा देखा तो 50 मीटर के बाद सिर्फ धुंध ही दिखी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी 24-48 घंटे ऐसे ही हालत बने रह सकते हैं।
ईरान और भूमध्य सागर के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर सोमवार से दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अक्सर सामान्यत: उत्तरी हवाएं आती हैं और तापमान गिरता है। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना है। इसकी वजह से उत्तरी हवा को बल मिला। इसके चलते हवाओं के पहुंचने की गति तेज हो गई। इसलिए तापमान गिर गया और कोहरा बना रहा। इस कारण दिन-रात ठंडे हो रहे हैं।
सीवियर कोल्ड-डे: मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर के मुताबिक अधिकतम और सामान्य तापमान में 6 डिग्री का अंतर हो तब सीवियर कोल्ड-डे मानते है। रविवार को दिन का तापमान 19 डिग्री रहा, जबकि सामान्यतः 25-26 है। वहीं रात का सामान्य तापमान इन दिनों 11-12 डिग्री होना चाहिए जो 6.5 डिग्री है। इसलिए सीवियर कोल्ड-डे की श्रेणी में रविवार का दिन आ गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.