पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमप्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी जिला सीहोर की कार्यसमिति के सदस्यों, स्थाई आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की आज घोषणा की। घोषित जिला कार्यकारिणी सदस्यों में मप्र के मुख्यमंत्री जो बुधनी के विधायक हैं। शिवराजसिंह चौहान सहित 187 सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
सीहोर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय द्वारा घोषित जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीहोर जिले में लगने वाली तीनों लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव (विदिशा), प्रज्ञासिंह ठाकुर (भोपाल), महेंद्र सिंह सोलंकी (देवास) जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिला भारतीय जनता पार्टी की घोषित कार्य समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.