पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नर्वदा प्रसाद प्रजापति ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीहोर आए प्रजापति ने - बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा - केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पेट्रोल, डीजल की मूल्य वृद्धि को रोकने में बुरी तरह असफल हुई है। आज खाद्य तेल से लेकर पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता पर कोरोना महामारी के साथ-साथ महंगाई कहर बनकर टूटी है। जनता के साथ केन्द्र की सरकार ने सिर्फ अन्याय किया है। उन्हें जनता की मूल समस्या महंगाई से अब कोई वास्ता नहीं रहा है।
उन्होेंने कहा - मध्यप्रदेश की जनता शिवराज सरकार से उब चुकी है। उपचुनाव में खंडवा लोकसभा के साथ-साथ सभी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनता का समर्थन कांग्रेस प्रत्याशियों को मिल रहा है। पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने प्रजापति को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सीहोर की जनसमस्याओं से अवगत कराया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.