पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंक्षेत्र इन दिनाें शीतलहर की चपेट में है। 7 दिनों से लगातार कोल्ड-डे चल रहा है। रविवार को शीतलहर ने कंपकंपाकर रख दिया। उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद आ रही सर्द हवा का असर जिले में भी दिखाई दे रहा है। पिछले पांच दिनों से न्यूनतम पारा 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 3 बजे तक धुंध का असर बना रहा। इस वजह से वाहनों की रफ्तार थम गईं। कोहरे की वजह से दृश्यता 500 मीटर से भी कम रह गई। रात का पारा लगातार 8.4 डिग्री रहने से राजगढ़ में कोल्ड-डे के हालात हैं। दिन का तापमान 18.5 डिग्री और रात का 8.5 डिग्री रहा।
आगे क्या: ठंड बढ़ेगी
मौसम वैज्ञानिक डॉ मिश्रा ने बताया कि हवा की दिशा बार-बार बदल रही है लेकिन उत्तर-पूर्वी हवा के चलते अगले दो से तीन दिनों तक तापमान इसी तरह रहेगा और शीत लहर चलेगी। ऐसे में अत्यधिक ठंड रहेगी, वही पाला पड़ने की आशंका भी रहेगी।
ठंडी हवा की रफ्तार बढ़ी,
मौसम विभाग के आरएस गोयल के अनुसार क्षेत्र में 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा चली । शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री तापमान था जो रविवार को 18.5 डिग्री पर आ पहुंचा। इसी तरह शनिवार को रात का तापमान 8 डिग्री था जो रविवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.