पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायसेन में सिलवानी के कुंडाली गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। उन्होंने और और वाहन में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काे संभाला। मामले में 20 पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। 10 लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
लड़की ने वीडियो जारी कर की सुरक्षा की मांग
इधर, विवाद के बीच लड़की का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह खुद को बालिग बता रही है। साथ ही अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही है। युवती का कहना है कि उन्हें कोई परेशान नहीं करे, अगर कोई करता है तो इसके जिम्मेदार उसके घरवाले होंगे।
यह है पूरा मामला
प्रेम-प्रसंग के चलते 10 दिन पहले अलग-अलग समाज के लड़का-लड़की घर से भाग गए थे। 2 दिन पहले पता चला कि दाेनों ने लव मैरिज कर ली है। इसी बात से नाराज होकर लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष वालों पर हमला कर दिया। रात में बड़ी संख्या में घरों और वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।
युवक के पिता का आरोप
युवक के पिता का आरोप है कि रविवार रात साढ़े 7 बजे लड़की पक्ष के लोगों ने सब स्टेशन से लाइट बंद कर दी थी। उसके बाद अंधेरे में घटना को अंजाम दिया। जिससे कि लोगों की पहचान नहीं हो सके। बड़ी संख्या में उनके समाज के लोगों के घरों को निशाना बनाया गया। उन्होंने जमकर पथराव और आगजनी। इसमें हमारे 6 लोग घायल हुए हैं। लोगों ने थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
छावनी में तब्दील गांव
घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। अपर कलेक्टर अनिल डामोर, एसपी विकास कुमार, एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। 20 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.