पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

औबेदुल्लागंज में टोल कर्मियों की गुंडागर्दी:लाठी डंडों से वाहन चालक पर किया हमला, गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर

रायसेनएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में भर्ती वाहन चालक। - Money Bhaskar
अस्पताल में भर्ती वाहन चालक।

नेशनल हाइवे 12 विशनखेड़ा के पास बने टोल प्लाजा पर तैनात एक दर्जन टोल कर्मियों ने एक वाहन चालक को मामूली सी बात पर पिटाई कर दी। विवाद में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए औबेदुल्लागंज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत देख कर उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। टोल नाके पर हर दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं हो रही है।

बता दें कि एक मिनी ट्रक टोल नाके पर पहुंचा तो किसी बात पर वहां तैनात कर्मचारी अभद्र व्यवहार करने लगे। वाहन चालक ने समझाने की कोशिश की तो वह और तेज आवाज में चिल्लाने लगे। इसी दौरान वहां तैनात अन्य कर्मी भी आ गए और वाहन चालक को पीटने लगे। दूसरे वाहन चालकों ने मामले को शांत कराया।

औबेदुल्लागंज पुलिस के अनुसार बिसनखेड़ा टोल प्लाजा पर आयशर वाहन के चालक और टोल कर्मियों के बीच हुए विवाद पर फरियादी मोहम्मद आसिफ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला सात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने यह भी बताया की सलमान निवासी बरेली का पैर टूट गया है। साथ ही शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान हैं। उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...