पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Mp
  • Raisen
  • Cold day For The Fourth Consecutive Day, The Onset Of Fog Due To Fog, Experts Said Relief Will Be Available After 2 3 Days

रायसेन वेदर UPDATE:लगातार चौथे दिन भी कोल्ड-डे, कोहरे से सुबह की शुरुआत, एक्सपर्ट बोले- 2-3 दिन बाद मिलेगी राहत

रायसेनएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में छाया कोहरा। - Money Bhaskar
शहर में छाया कोहरा।

सीजन का सबसे घना कोहरा सोमवार सुबह रहा। कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। वाहन चालकों को घने कोहरे के कारण हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

चार दिनों से लगातार जिले में कोल्ड डे बना हुआ है। सर्दी कम होने का नाम ही नहीं ले रही। सोमवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। शहर में लगातार रात का तापमान 6 से 7 डिग्री है। जिस वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं इस सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। रात भर ओस गिरने से सुबह बगीचों और खेतों में लगे पेड़ पौधे फूल पत्तियों पर ओस की बूंद जमी रही। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 3 दिन बाद तापमान बढ़ जाएगा। सर्दी से लोगों को छुटकारा मिलेगा।

मकड़ी के जालों पर जमी ओस।
मकड़ी के जालों पर जमी ओस।