पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Will Be Able To Travel With 10 Tourist Vehicles Simultaneously, Will Drive For 1 Hour For 50 Rupees; Will Take 10 Trips

वन विहार में 4 इलेक्ट्रिक व्हीकल और आए:एकसाथ 10 टूरिस्ट व्हीकल से कर सकेंगे सैर, 50 रुपए में 1 घंटा घुमाएंगे; 10 ट्रिप लगेंगी

भोपालएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विहार में आए इलेक्ट्रिक व्हीकल। - Money Bhaskar
वन विहार में आए इलेक्ट्रिक व्हीकल।

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में 4 इलेक्ट्रिक व्हीकल और आ गए हैं। इनमें एकसाथ 10 टूरिस्ट सैर कर सकेंगे। व्हीकल से 50 रुपए में 1 घंटे की सैर की जा सकेगी और टूरिस्ट जानवरों के दीदार कर सकेंगे।

वन विहार मैनेजमेंट ने प्राइवेट कंपनी से एग्रीमेंट किया है। बैट्री ऑपरेटेड व्हीकल की शुरुआत के मौके पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) असीम श्रीवास्तव, वन विहार के डायरेक्टर एचसी गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एके जैन आदि मौजूद थे।

ये टाइमिंग रहेगी

गेट-1 से गेट-2 के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल में टूरिस्ट बैठकर वन विहार का भ्रमण कर सकेंगे। 45 से 1 घंटे तक भ्रमण का शेड्यूल रहेगा। सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कुल 10 ट्रिप लगाई जाएगी। इसमें सवारी करने के लिए टूरिस्ट को 50 रुपए देने होंगे। वन विहार में पहले से 3 से 10 सीटर तक बैट्री ऑपरेटेड व्हीकल मौजूद है।

खबरें और भी हैं...