पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Girls Kept Sobbing By Clinging To The Wall, Beating Their Wife With A Stick For Three And A Half Hours, Death

भोपाल में बेटियों के सामने मां की हत्या:साढ़े तीन घंटे तक पत्नी को डंडे से पीटता रहा युवक, बेटियां रहम की मिन्नतें करती रहीं

भोपाल2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में युवक ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। नशे में धुत होकर आरोपी पत्नी को साढ़े तीन घंटे तक डंडे से पीटता रहा। उसकी चारों बेटियां पिता से मां पर रहम करने को मिन्नतें करती रहीं, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बिहार भागने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी उसे शराब पीने से मना करती थी। जांच में सामने आया कि महिला मेहनत-मजदूरी कर घर चलाती थी। पति उसके पास से पैसे छीनकर शराब पी जाता था। इसी को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था।

जानकारी के मुताबिक गीता नगर कोलुआं की रहने वाली प्रियंका सिंह (30) पति चंदन सिंह मजदूरी करती थी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चंदन ने बबूल के डंडे से पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। रात 3 बजे से आरोपी महिला को शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे तक पीटता रहा। चीख सुनकर उसकी बेटियां पिता से मां को बचाने की मिन्नतें मांगती रहीं, लेकिन वह नहीं पसीजा। डर की वजह से बेटियां दीवार से चिपककर सिसकती रहीं। उनके आंखों के सामने मां ने सुबह दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने उसे भोपाल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलत: बिहार का रहने वाला है।

दीवार से सटकर सिसकती रहीं बेटियां
टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रियंका की 4 बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 13 साल की है, जबकि उससे छोटी क्रमश: 9,7,3 साल की हैं। चारों बच्चियों को पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। अब बच्चियों का पालन-पोषण समिति करेगी। घटना के दौरान मां को पिटता देख बच्चियां पिता के डर से दीवार से सटकर सिसकती रहीं।

हर रोज की झगड़े की वजह से कोई नहीं आया बचाने
पुलिस का कहना कि आरोपी हर रोज शराब के नशे में पत्नी से विवाद करता था। रात में जब दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ तो पड़ोसियों ने सोचा कि हर रोज की तरह मामला शांत हो जाएगा। ऐसे में महिला की मदद के लिए कोई नहीं आया। सुबह पड़ोसियों को पता चला कि आरोपी ने उसकी हत्या कर फरार हो गया है। इसके बाद घटना के बारे में उन्हें पता चला।

पत्नी की कमाई की पी जाता था शराब
पुलिस का कहना है कि प्रियंका ही घर का खर्च चलाती थी। चंदन कभी-कभी ही काम पर जाता था। जबकि घर चलता रहे इसके लिए प्रियंका हर रोज मजदूरी करने जाती थी। वह तीन बेटियों को अपनी ही कमाई से पढ़ाती थी। बेटियों के खर्च के लिए रखे पैसे का आरोपी शराब पी जाता था। इसी को लेकर पत्नी उसे शराब छोड़ने की नसीहत देती थी।

खबरें और भी हैं...