पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री के पहले सुरक्षा को लेकर राजनीति गरमा गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राहुल गांधी इंदौर के खालसा कॉलेज न जाएं। इस पर यात्रा प्रभारी पीसी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। सभा खालसा कॉलेज में ही होगी।
इधर राहुल गांधी की यात्रा कार्यक्रम में फिर बदलाव हुआ है। वे 26 नवंबर को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचेंगे। इससे पहले राहुल 27 नवंबर को यहां जाने वाले थे।
भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को बुरहानपुर से एंट्री करेगी। मध्यप्रदेश में यात्रा के प्रभारी पीसी शर्मा ने बताया कि महाकाल दर्शन के लिए राहुल गांधी 1 दिसंबर के बजाय 30 नवंबर को जाएंगे। इसके बाद उज्जैन में आमसभा होगी। मध्यप्रदेश से राजस्थान में एंट्री की तारीख में भी बदलाव हुआ है। अब राहुल आगर जिले से 3 दिसंबर के बजाय 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेंगे।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसलिए दी सलाह
दो दिन पहले इंदौर की एक होटल पर सनसनीखेज लेटर पहुंचा था। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खालसा कॉलेज में होने वाली सभा पर हमले की धमकी दी गई। इसी के साथ पूरे इंदौर को बम विस्फोट से दहला देने की धमकी भी दी गई थी। लिफाफे पर रतलाम के भाजपा विधायक चेतन्य कश्यप का नाम लिखा था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
नरोत्तम बोले- ऐसी जगह न जाएं, जिससे विवाद खड़ा हो
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को इंदौर के खालसा कॉलेज में नहीं जाने की सलाह दी है। गृहमंत्री ने कहा- उनकी जो यात्रा मध्यप्रदेश में आ रही है, उसमें उनके खालसा कॉलेज इंदौर जाने का कार्यक्रम है। मेरा आग्रह है कि कमलनाथ जी के जाने के बाद वहां विवाद हुआ था। कानपुर के संत जी ने विरोध किया था। मैं राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि किसी ऐसे स्थान पर न जाएं, जिससे विवाद उत्पन्न हो।
यात्रा के दिन कम होने पर नराेत्तम मिश्रा ने कहा- दिन और भी कम हो सकते हैं। स्वाभाविक रूप से निर्धारित लोगों को हटा दें, तो उस तरीके से समर्थन मिल नहीं पा रहा, इसलिए सोच रहे होंगे।
कार्यक्रम में बदलाव नहीं होगा: पीसी शर्मा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सलाह पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- कांग्रेस के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे, कुछ भी नहीं बदलेगा। जहां तक खालसा कॉलेज की बात है, तो BJP ने खुद उपद्रव करवाया था। गोविंद सिंह की यात्रा से लेकर सभी जगह तक BJP ने ही उपद्रव करवाया है। हम किसी की धमकी या और चीजों से डरने वाले नहीं हैं। BJP कौन से खेत की मूली है, जो हम इनसे डर जाएंगे। हम अंग्रेजों तक से नहीं डरे, हमने आजादी की लड़ाई लड़ी थी।
सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री पर तंज
कांग्रेस के प्रवक्ता ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री पर तंज कसा है।
अरुण यादव ने राहुल को दिए पीले चावल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने राहुल गांधी को पीले चावल देकर मध्यप्रदेश में आने का आमंत्रण दिया है। वे रविवार को महाराष्ट्र के करोली पहुंचे। दो दिन यहां विश्राम के बाद यात्रा 23 को प्रदेश में प्रवेश करेगी।
MP में राहुल की यात्रा का नया शेड्यूल
77वें दिन
23 नवंबर को सुबह 6:40 बजे महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से होते हुए बुरहानपुर जिले के बोरदली में पहुंचेगी।
23 नवंबर को यात्रा बुरहानपुर के बोरदली से शुरू होगी।
सुबह- 6:40 से 7:55 बजे तक राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम होगा
सुबह 7:55 बजे - यात्रा बुरहानपुर जिले के बोरदली बस स्टेंड से शुरु होगी।
सुबह 10 बजे- सेंट बुरहानपुर के सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल जैनाबाद फाटा पर मॉर्निंग ब्रेक
दोपहर 3:30 बजे यात्रा फिर शुरू होगी।
शाम 7 बजे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेगी।
रात्रि विश्राम झिरी होटल रनवे के पास बोरगांव में रात्रि विश्राम करेगी।
78वें दिन- 24 नवंबर
सुबह 6 बजे- यात्रा बोरगांव से शुरू होगी
सुबह 10:30 बजे- दुल्हार फाटा खंडवा के पास मॉर्निंग ब्रेक होगा।
शाम 3:30 बजे- गुरुद्वारा साहिब खंडवा से यात्रा शुरू होगी
शाम 7 बजे- खंडवा के छैगांव माखन पहुंचेगी।
रात्रि विश्राम- खरगोन जिले के खेरड़ा में रात्रि विश्राम होगा।
79वें दिन- 25 नवंबर
सुबह 6 बजे- खरगोन जिले के खेरड़ा से यात्रा शुरु
सुबह 10 बजे- खरगोन के भानबरद में सुबह का विराम
शाम 3:30 बजे- यात्रा फिर से शुरु होगी
शाम 6:30 बजे- खरगोन जिले के सनावद में बस स्टेंड के पास शाम का विश्राम होगा
रात्रि विश्राम- खंडवा जिले के मोरटक्का में वैष्णव होटल के पास रात्रि विश्राम करेगी।
80वें दिन - 26 नवंबर
सुबह 6 बजे- मोरटक्का से शुरू होगी
सुबह 10:30 बजे- खरगोन के मनिहार में सुबह का विराम
शाम 3:30 बजे- उमेरिया चौकी खरगोन से पदयात्रा शुरू होगी
शाम 6 बजे- मैयापुर धाम मंदिर बलवाड़ा खरगोन पहुंचेगी
शाम 7 बजे- बाबा साहेब अंबेडकर जन्मस्थली महू में पहुंचकर संविधान रक्षा की शपथ लेंगे। यहीं जनसभा को संबोधित करेंगे।
रात्रि विश्राम- मरकाम लेन दशहरा मैदान महू में रात्रि विश्राम
81वें दिन- 27 नवंबर
सुबह 6 बजे- यात्रा की शुरुआत
सुबह 10:30 बजे- AU सिनेमा राऊ में सुबह विराम
शाम 3:30 बजे- AU सिनेमा राऊ से यात्रा पुन: शुरू
शाम 6:30 बजे - राजवाड़ा इंदौर में शाम को रुकेगी।
शाम 7:30 से रात 10 बजे तक- खालसा स्टेडियम में भारत जोड़ो कॉन्सर्ट होगा।
रात्रि विश्राम इंदौर के वैष्णव स्टेडियम राज मोहल्ला में रात्रि विश्राम
82वें दिन- 28 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा।
83वें दिन- 29 नवंबर को
सुबह 6 बजे- इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से यात्रा शुरु होगी
सुबह 10 बजे- उज्जैन जेल के सामने मॉर्निंग ब्रेक
शाम 3:30 बजे- यात्रा फिर शुरू होगी।
शाम 6:30 बजे- तराना गांव चौराहा पहुंचेगी
रात्रि विश्राम- सांवेर में रात्रि विश्राम
84वें दिन- 30 नवंबर
सुबह 6 बजे- सांवेर से यात्रा शुरू होगी
सुबह 10 बजे- यथार्थ फ्यूचरिस्टिक अकेडमी निनोरा उज्जैन में मॉर्निंग ब्रेक
शाम 4 बजे- सामाजिक न्याय परिसर में जनसभा होगी
रात्रि विश्राम- श्री गुरु संदीपनी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में रात्रि विश्राम
85वें दिन- 1 दिसंबर
सुबह 6 बजे- आरडी मेडिकल कॉलेज से यात्रा शुरू
सुबह 10 बजे- नजरपुर गांव उज्जैन एचपी पेट्रोल पंप के पास सुबह ब्रेक
शाम 3:30 बजे- घटि्टया बस स्टेंड से यात्रा शुरू होगी।
शाम 6:30 बजे- घोसला फाटो रूपाखेड़ी मोड़ पहुंचेगी
रात्रि विश्राम- स्काईलार्क प्रोटीन फैक्ट्री परिसर जहनारा गांव में रात्रि विश्राम करेगी।
86वें दिन 2 दिसंबर
सुबह 6 बजे- जहानारा गांव से यात्रा शुरु होगी
सुबह 10 बजे- आगर जिले के सुमरा खेड़ी मोड तनोदिया गांव में मॉर्निग ब्रेक
शाम 3:30 बजे- पदयात्रा फिर शुरु होगी
शाम 6:30 बजे- आगर छावनी चौराहा पहुंचकर शाम का ब्रेक होगा।
रात्रि विश्राम- कासी बरदिया में रात्रि विश्राम
87वें दिन- 3 दिसंबर
सुबह 6 बजे- आगर के महुडिया बस स्टॉप से यात्रा शुरु होगी।
सुबह 10:30 बजे- आमला के शिवाय होटल अंकाली के सामने सुबह का विश्राम
शाम 3:30 बजे- आगर जिले के सुसनेर जैन मंदिर से पदयात्रा फिर शुरु होगी
शाम 6:30 बजे- मंगेशपुर चौराहा पहुंचेगी
रात्रि विश्राम- लाला खेड़ी अन्नपूर्णा ढावा के पास रात्रि विश्राम
88वें दिन- 4 दिसंबर
सुबह 6 बजे- पदयात्रा शुरू
सुबह 10 बजे- गर्ल्स हॉस्टल सोयत कलां के पास सुबह का विराम
शाम 3:30 बजे- पदयात्रा फिर शुरू होगी
शाम 6:30 बजे- डोंगर गांव के पिपलेश्वर बालाजी में शाम का विराम होगा
रात्रि विश्राम- राजस्थान के छांवली चौराहे पर रात्रि विश्राम होगा।
राहुल की यात्रा व कमलनाथ के विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
राहुल को उड़ाने की धमकी, इंदौर में संदिग्ध हिरासत में
इंदौर में एक दुकान पर डाक से चिट्ठी भेजकर राहुल गांधी को उड़ाने की धमकी देने से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। इसे कुछ देर पहले इंदौर के ही अन्नपूर्णा इलाके से उठाया गया है। उससे गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उज्जैन में दाल-बाफले खाएंगे राहुल-प्रियंका: MP में भारत जोड़ो यात्रा का तलवार पर डांस से होगा वेलकम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में जलगांव के जामोद से होते हुए यात्रा बुरहानपुर के बोदरली गांव पहुंचेगी। यात्रा 15 दिन में प्रदेश के 6 जिले बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा में घूमेगी। मप्र में यात्रा 399 किलोमीटर चलेगी। पहले यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश आना तय था। बुधवार को राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद शेड्यूल में बदलाव किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
इंदौर के खालसा कॉलेज में कमलनाथ की एंट्री पर बवाल
इंदौर के खालसा कॉलेज में गुरुनानक जयंती पर आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे और मत्था टेका। इस पर पदाधिकारियों ने उन्हें सरोपा सौंपा और सम्मान किया। उनके जाते ही यहां बवाल मच गया। यहां भरी सभा में पंजाब से आए कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने समाज के सचिव राजा गांधी को जबर्दस्त आड़े हाथों लिया। उन्होंने हजारों लोगों की उपस्थिति में उन्हें कहा कि शर्म करो गांधी, जिसने सिखों घर बर्बाद कर दिए, जो 1984 का दोषी हो तुम उसके गुणगान गा रहे हो हो। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.